Football

रात को सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल लगाने के फायदे। Benifits of coconut oil


 
दोस्तों आज हम आप को सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल लगाने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं। इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे।
Benifits of coconut oil


दोस्तों नाभि को हमारे शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है। रात को सोते समय नाभि पर नारियल तेल लगाना से यह हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है।

आपने नारियल तेल तो कभी न कभी इस्तेमाल किया ही होगा और नारियल तेल के बारे में काफी जानकारी भी होगी।

नारियल तेल को बालों में लगाने से बालों को फायदा पहुंचाता है। तथा इसे भोजन में मिलाकर खाने से यह सिर्फ भॊजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि भोजन की पौष्टिकता भी बढ़ाता है।


नारियल के पेड़ मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय इलाकों में ज्यादा पाए जाते हैं तथा यह अमेरिका तथा ब्रिटेन जैसे देशों में भी पाए जाते हैं

नारियल तेल की प्रकृति ठंडी होती है इसलिए इसे गर्मी से जुड़े रोगों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है ताकि गर्मी से जुड़े रोगों में इसका अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

नारियल तेल हमारे बालों से लेकर त्वचा के लिए तथा शरीर के अंदरूनी हिस्सों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।


रात को सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल लगाने के फायदे

ध्यान रखें नारियल तेल खरीदते वक्त उसकी जांच जरूर करें। नकली नारियल तेल से बचे। 

नारीयेल तेल खरीदते वक्त जरूर चेक करें कि तेल में चिकनाहट जरूर हो। क्योंकि चिकनाहट के बिना कोई भी तेल इतना फायदा नहीं पोहचता।



1. हड्डियों के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से रोज सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल की मसाज करने से यह हड्डियों को मजबूत करता है। तथा जिनकी हड्डियों में से आवाज आती है उनके लिए भी यह फायदेमंद है।

2. सिर दर्द में उपयोगी

नारियल तेल को दिन प्रतिदिन रेगुलर रूप से नाभि पर मसाज करने से यह आपके दिमाग को शांति करता है। जिससे सिर दर्द में फायदा होता है।

3. पेट दर्द को दूर करने के लिए फायदेमंद

नाभि पर हर रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाने से यह पेट दर्द में फायदा पहुंचाता है। तथा पेट दर्द को दूर करने में बहुत उपयोगी होता है।



4. त्वचा को मुलायम बनाएं/benifits of coconut oil on skin

सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल की मसाज करने से यह त्वचा को मुलायम बनाता है।

अगर आपकी त्वचा में रूखापन है तो आपको मारियेल तेल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसे लगाने से त्वचा का रूखापन यानी ड्रायनेस दूर होती है।

5. बालों का झड़ना कम करे/coconut oil benifits hair

नाभि में नारियल तेल कि 5 से 10 मिनट मसाज करने से यह बालों की कई समस्याओ से निजात दिलाता है। तथा आप नारियल तेल कि बालों में भी मसाज कर सकते हैं।

नियमित रूप से इसे लगाने से यह बालों का झड़ना कम करता है तथा बालों को मजबूत बनाता है।

6. कमर दर्द को दूर करने में फायदेमंद

अगर आपको भी बार-बार कमर दर्द की समस्या होती है। तो नियमित रूप से रात को सोने से पहले नाभि पर नारियल तेल की मसाज करनी चाहिए।

नारियल के तेल लंबे समय तक करने से कमर दर्द की समस्या में राहत मिलती है।










Previous
Next Post »

Random Posts