Football

जानिए पेट दर्द के कारण,इलाज और उपाय के बारे में - Pet Dard Ka Ilaj Karne Ke Garelu Upay Jane

हेलो दोस्तों



आज हम आपको पेट का दर्द कहां से आता है तथा पेट दर्द क्यों होता है और पेट दर्द होने के क्या कारण होते है तथा पेट दर्द के क्या इलाज कर सकते हैं उसके बारे में विस्तार से आपको जानकारी देंगे/Pet Dard Ka Ilaj
Pet Dard Ka Ilaj


दोस्तों आज के समय में पेट दर्द एक आम समस्या बनकर रह गई है। लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते । परंतु यहां कुछ मामलों में गंभीर भी बन सकती है।

Pet dard लगभग सभी को कभी न कभी तो होता है। लेकिन यह बार-बार लगातार हो तो यह गंभीर बात है। क्योंकि ऐसा होने पर यह कोई सामान्य पेट दर्द नहीं होता बल्कि यह कोई गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करता है।

इसलिए अगर आपको बार बार पेट दर्द की समस्या रहती है तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए ताकि पेट दर्द सही इलाज हो सके।


पेट दर्द किसे कहते है/ Pet Dard Ka Ilaj 

पसलियों के नीचे और हमारी जो पुबिस बोर्न होती है उसके बीच में जो भाग होता है उस में होने वाले दर्द को हम पेट दर्द कहते हैं।



पेट का दर्द होने के कारण क्या है??/ Pet dard ke karan /  पेट दर्द के कारण

वैसे तो पेट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि जल्दी जल्दी खाना खाना, जल्दी-जल्दी पानी पीना है जैसे कई करण पेट दर्द के हो सकते हैं।

लंबे समय तक पेशाब को रोकना या लंबे समय तक मल को रोकना । इन कारणों से भी पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। तथा लंबे समय तक मल,मूत्र को रोकने से आंतों में तथा पेशाब की थैली में सूजन आ सकती है।

हम पेट के दर्द की बात करें तो यह उपर चमड़ी के कारण आ सकता है या मांसपेशियों के खिंचाव के कारण आ सकता है तथा हमारे पेट में जो अंदर जो अंग होते उनके कारण हो सकता है।

आपको अपने पेट दर्द का निवारण करने से पहले यह ध्यान देना चाहिए कि यह दर्द चमड़ी से आ रहा है या क्या मांसपेशियों से आ रहा हैं या शरीर के अंदर के अंगों से आ रहा हैं। या गैस,अपचन जैसी समस्याओं के कारण आ रहा है। वहा जानने के बाद ही पेट दर्द की दवा का प्रयोग किया जा सकता है।


पेट के अंदर के अंगों में भी पेट दर्द दो प्रकार से हो सकता है एक पोले अंगों से यानी ऐसे अंग की जो अंदर से खोखले होते हो। जैसे कि पेशाब की थैली, खाने की थैली, बड़ी आंत और छोटी आंत आदि 

और दूसरा कारण होता है ठोस अंग। जैसे कि लीवर हो गया और किडनी हो गई।



पेट दर्द कितने प्रकार के होते है??

पेट दर्द मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं 1. रुक रुक के होने वाला पेट दर्द और 2. लगातार होने वाला पेट दर्द

1. रुक रुक के होने वाला पेट दर्द

शरीर के अंदर से खोखले अंगों से जो पेट दर्द होता है वह मुख्य रूप से रुक रुक के होने वाला पेट दर्द होता है। इसमें हमें जैसे पेट में मरोड़े आती हो ऐसा लगता है। लेकिन अगर इन अंगों मैं छेद हो जाए तो वही जो दर्द पहले रुक रुक के हो रहा था वह अब लगातार हो सकता है।



2. लगातार होनेवाला दर्द

जब भी पेट में ठोस अंग के कारण पेट दर्द होता है तो यह लगातार होता है। जैसे कि अगर लिवर किडनी जैसे अंगों के कारण पेट दर्द होता है तो यह लगातार होता है रुक रुक के नहीं होता।

4544464645484646446494


इसलिए अगर आप पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर को जरूर बताये कि पेट दर्द लगातार हो रहा है या रुक रुक के हो रहा है। इससे डॉक्टर को पेट दर्द का इलाज करने में आसानी होगी।


लेकिन कई बार में पेट दर्द के साथ कई और तकलीफ भी होने लगती है। जैसे की उल्टी आना, लूज मोशन होना,मूत्र पीला होना,मल काला होना,बुखार होना आदि । अगर आप डॉक्टर के पास पेट दर्द की सिकायत लेकर जाते हैं और आपको पेट दर्द के साथ इनमें से कोई और भी तकलीफ है तो डॉक्टर जरूर बताए। क्योंकि इससे डॉक्टर को आपके पेट दर्द का कारण पहचानने में मदद मिलेगी।


अगर आपको पेट दर्द हो रहा है तो आपने पिछले दो-तीन दिनों में क्या खाया पिया है उस पर जरूर ध्यान दें। क्योंकि खराब खान-पान के कारण पेट दर्द होना सबसे कॉमन है।


इसमें आप ध्यान दे की पिछले 2 से 3 दिनों में आपने खानपान में क्या बदलाव किया है क्या आपने बाजार में खाना खाया या ट्रैवल करने के दौरान कुछ उटपटांग खाया या कुछ ऐसी चीज खाई की जो आप रोजमर्रा की जिंदगी में नहीं खाता है और वह चीज सेहत के लिए अच्छी ना हो।


 
लेकिन यह जरूरी नहीं कि पेट दर्द सिर्फ फूड पॉइजनिंग के कारण ही हो। परंतु फूड पॉइजनिंग के कारण पेट दर्द होना पेट दर्द का एक आम कारण है।




पेट दर्द का इलाज / Pet Dard Ka Ilaj
Pet Dard Ka Ilaj


1. अदरक / Pet Dard ki dava

अगर आपको पेट में अपचन के कारण पेट दर्द हुआ है। तो अदरक आपका पेट दर्द दूर करने में उपयोगी हो सकती है।

अदरक पेट में मौजूद एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। तथा अदरक मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में उपयोगी होते है।

2. हींग /पेट दर्द का उपचार करने की दवा

अपचन तथा गैस के कारण होने वाले पेट दर्द में हींग असरदार होती है। क्योंकि हींग में मौजूद एंटिर्समोडिक गुण अपचन तथा गैस को कम करने में तथा दूर करने में उपयोगी होती है।


3.फुदिना/ Pet Dard Ka Ilaj

पेट दर्द की समस्या में पुदीने के चार-पांच पत्तो को चबाए और फिर इसका रस पी जाए या फिर फुदिने के पत्तों को पानी में उबाल लें फिर इस पानी को गुनगुना होने के बाद पीले। ऐसा करने से भी पेट दर्द की समस्या में फायदा होता है।


4. देसी घी

अगर आपको लगातार कई बार अपचन कि समस्या के कारण पेट दर्द होता है तो देसी घी का इस्तेमाल करना आप के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

क्योंकि भोजन करते समय देसी घी खाना भोजन को पचाने में सहायता करता है। तथा लगातार इसके प्रयोग से काफी हद तक यह अपचन की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तथा गाय का शुद्ध देस घी खाना पेट से जुड़े कई और रोगों में भी फायदेमंद होता है।( घी खाने के फायदे जाने)


और पढ़े
 









ConversionConversion EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng

Random Posts