Football

एसिडिटी क्यों होती है? एसिडिटी के कारण और इलाज क्या है तथा एसिडिटी में हमें क्या खाना चाहिए जाने


दोस्तो अगर अगर आपको एसिडिटी है। तो आपने इसको दूर करने के लिए कई उपाय अपनाए होंगे। जैसे कि सोडा पीना, इनो पीना या फिर और भी कई उपाय।
Acidity


लेकिन क्या इनमें से कोई भी उपाय एसिडिटी यानी पेट की अम्लता को शायद ही ठीक कर पाया होगा। हां शायद कुछ समय तक यह आपको एसिडिटी से आलम दिला दे। परंतु यह लंबे समय में इतना उपयोगी नहीं होता।

पेट की अम्लता को लंबे समय तक ठीक करने के लिए आपको आपकी जीवनशैली और खानपान में बदलाव करना होगा तभी आपको एसिडिटी से आराम मिल पाएगा।

पर आप घबराइए मत हम आपको इसे ठीक करने का एक अच्छा घरेलू खानपान के चीजें बताने जा रहे हैं जिसके नियमित इस्तेमाल से आपको एसिडिटी की समस्या में जरूर फायदा होगा।


एसिडिटी क्यों होती है/Why do we have acidity?

खराब खानपान तथा खराब जीवनशैली के कारण जब हमारे शरीर की पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। तब खाना ठीक से ना पचने की वजह से हमारे पेट में अधिक एसिड उत्पन्न होने लगता है । तब हम हमें एसिडिटी हुई है ऐसा कहते है।


एसिडिटी क्या खाने से होती है??

  • खट्टे फल
एसिडिटी के समय या अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो आपको खट्टे फलों को खाना कम कर देना चाहिए। क्योंकि खट्टे फल खाना एसिडिटी की समस्या को तेजी से बढ़ता है।

  • अधिक मिर्च मसाले वाली चीजें
अधिक मिर्च मसाले वाला भोजन करना हमारे पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता तथा अधिक मिर्च मसाले वाली चीजें खाने से यह एसिडिटी की समस्या को बढ़ाता है।

  • ज्यादा तली हुई चीजें
  • एसिडिटी की समस्या में ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचना चाहिए। जैसे कि समोसा, जलेबी, पकोड़े जैसी चीजें खाने से आपको परहेज करना चाहिए।

  • एसिडिटी की समस्या में शराब ,तंबाकू, कोल्डड्रिंक,अचार ऐसी चीजें खाने से एसिडिटी की समस्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए आपको इन सब चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 
 एसिडिटी का घरेलू उपचार / एसिडिटी का आयुर्वेदिक उपचार / acidity medicine in hindi


एसिडिटी का उपचार करने के लिए आप कुछ ऐसी चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं कि जो एसिडिटी को दूर करने तथा कम करने में आपकी सहायता करें।

तो चलो आज हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताते हैं कि जिसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको एसिडिटी की समस्या में जरूर फायदा होगा।

एसिडिटी की समस्या में राहत के लिए क्या खाना चाहिए??/ Acidity Medicine
 

1.देसी घी / acidity medicine

जैसे कि दोस्तों हमने आपको ऊपर बताया कि एसिडिटी पाचन अग्नि कमजोर होने के कारण होती है।

 और आयुर्वेद में देसी गाय के घी को पाचन अग्नि को मजबूत करने के लिए कुछ सबसे अच्छी औषधियों में गिना जाता है।

देसी गाय के घी का नियमित सेवन करने से आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है तथा दूर करता है।

एसिडिट को दूर करने के लिए गाय के देसी घी को भोजन करते समय 2 से 3 चमच उपयोग करना है। 

देसी घी को भोजन के बीच में खाने से भोजन पचाने में अधिक आसानी होती है इससे एसिडिटी धीरे-धीरे कम होती है।( देसी घी खाने के अदभुत फायदों के बारे में जाने)



2. नारियल पानी 

एसिडिटी की समस्या में नारियल पानी का उपयोग करना फायदेमंद होता है क्योंकि नारियल पानी पीने से यह एसिडिटी में राहत दिलाता है। नारियल पानी पेट में एसिड बनने के बाद उसके दुष्प्रभाव से पेट को बचाता है।(नारियेल तेल के फायदे)

3. ताजा भोजन

अगर आपको एसिडिटी की समस्या को दूर करना है तो आपको हमेशा बासी भोजन से दूर रहना चाहिए और हमेशा ताजा भोजन ही करना चाहिए।

आपको ज्यादा से ज्यादा भोजन बनने के 1 घंटे के भीतर भोजन कर लेना चाहिए। क्योंकि बासी भोजन करने से यह पेट में अम्लता को बढ़ाता है।

4. खाना खाने के बाद न पिए पानी

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी पाचन अग्नि और कमजोर होती है। खाना खाने के बाद अगर आपको पानी पीना ही है तो ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 घुट गुनगुना पानी पी सकते हैं।

खासकर आपको भोजन करने के बाद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि यह भोजन पचाने में रुकावट पैदा करता है।(जाने खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान के बारे में)


5. छाछ

छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो एसिडिटी से आराम दिलाने में मदद करता है तथा इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है क्यों भोजन बचाने में आसानी पैदा करता है।

छाछ में भुना हुआ जीरा और काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीने से एसिडिटी की समस्या में अधिक फायदा होता है। पर ध्यान रहे आपको ज्यादा खट्टी छाछ नहीं पीनी है।

6. तुलसी पता

तुलसी का पत्ता सिर्फ सर्दी जुकाम में ही नहीं राहत दिलाता बल्कि यह एसिडिटी को कम करने में भी उपयोगी है।

कुछ तुलसी के पत्तों को मुंह में डालकर खूब चबाए और फिर निगल जाए। नियमित रूप से तुलसी के पेट चबाने से यह एसिडिटी की समस्या में फायदा पहुंचाता है। तथा आप तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर इसका पानी भी पी सकते हैं।











Previous
Next Post »

Random Posts