Football

सेब खाने के ये 7 फायदे जानकर खुद रोजाना 1 सेब खाने से रोक नही पाएंगे आप । सेब खाने का सही समय

 'एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे' अंग्रेजी की एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है, जिसके अनुसार प्रतिदिन एक सेब खाने से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। 

 इसका कारण यह है कि सेब स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों का खजाना है।

  क्या आप जानते हैं कि सेब का इस्तेमाल आप औषधि के रूप में भी कर सकते हैं?  जी हां, सेब का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है.




सेब खाने का सही समय


अगर आप सेब का सेवन सुबह के समय करते हैं तो इससे आपको अधिक फायदा मिलता है।  दरअसल, सेब में फाइबर और पेक्टिन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।  ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से पाचन में दिक्कत हो सकती है.  इसलिए सुबह के समय इसका सेवन आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है।  अगर आप रोजाना सुबह सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।


सेब को कब नही खाना चाहिए


सेब को कभी भी शाम के समय या सोते समय नहीं खाना चाहिए, ऐसा करने से आपके पाचन को फायदा नहीं होता है और इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।


सेब खाने के फायदे


1.दिल की बीमारियों को ठीक करने में फायदेमंद:



  सेब दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।  सेब में नियासिन और फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखता है।  यह रक्त में शर्करा की मात्रा को भी नियंत्रित करता है।  सेब का सेवन करने से दिल का दौरा, स्ट्रोक, हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ना, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी कई घातक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।


  2. पेट की समस्याओं में करे मदद

   अगर आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।  सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है।  सेब का मुरब्बा कब्ज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।  कब्ज के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है।


  3. इम्युनिटी को करे बूस्ट

आज के समय में आए दिन कोई न कोई बीमारी या वायरस फैलता ही रहता है, जिससे बचने के लिए हमारे इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है।  और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है- सेब.


  रोजाना सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।  सेब में विटामिन-बी, विटामिन-सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।


  4. सेब है दातो के लिए फायदेमंद

हम आपको बता चुके हैं कि सेब में फाइबर होता है, जो दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करता है।  इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो हमें वायरस और बैक्टीरिया से दूर रखते हैं।  सुबह सेब खाने से मुंह में सलाइवा (लार) की मात्रा बढ़ती है, जिससे हम पायरिया का शिकार होने से बच जाते हैं।


  5. मधुमेह के मरीज़ों के लिए सेब है फायदेमंद

  जो लोग शुगर से पीड़ित हैं उन्हें सेब का सेवन करना चाहिए।  सेब खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और शुगर नियंत्रित रहती है।


 6. मतिष्क की सकती बढ़ाने में उपयोगी


सेब का जूस उम्र के साथ बढ़ने वाली मानसिक बीमारियों के लिए भी कारगर हो सकता है।  एक पशु अध्ययन में, यह देखा गया कि सेब के रस से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ गई और मानसिक मंदता कम हो गई।  जब बुजुर्ग चूहों को सेब खिलाया गया तो पाया गया कि उनकी याददाश्त पहले से बेहतर हो गई है।  अल्जाइमर रोग में भी सेब को बहुत फायदेमंद माना गया है।  इसमें क्वेरसेटिन होता है जो दिमाग को तेज करने और उसकी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।  दिमाग को पोषण देने के लिए छिलके सहित इसका सेवन करें।


7. आखो के लिए फायदेमंद


आजकल की जिंदगी में व्यस्त रहन-सहन और बेवक्त कुछ भी खाना-पीना आपको हर तरह से कमजोर बना रहा है।  इससे शरीर की सभी चीजें जल्दी खराब होने का खतरा रहता है।  ठीक वैसे ही जैसे "सावधानी हटी और दुर्घटना घटी"।  अब देखिये आज बड़ों से लेकर बच्चे तक चश्मा लगा रहे हैं।  क्या आप जानते हैं सेब आंखों की इस कमजोरी को दूर कर सकता है।  इसलिए आपको चाहिए कि अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो बच्चों के साथ-साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।


यह भी पढ़े



Previous
Next Post »

Random Posts