Football

रात को दूध पीने के फायदे । रात को सोने से पहले दूध पीने के फायदे

दोस्तो आज हम आपको रात में दूध पीकर सोने के फायदे के बारे में बताएंगे।
को सोने से पहले दूध पीने के फायदे


चाहे आप वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन आपने कभी ना कभी तो दूध पिया ही होगा। हम बचपन से ही दूध पीते आ रहे हैं और हमें बचपन से ही दिन में कम से कम एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है।

हमें अपने बड़े बुजुर्गों से कई बार दूध के फायदे के बारे में सुनने को मिला है।


दूध में प्रोटीन विटामिन फैट्स कैल्शियम आदि कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दूध को हमारे शरीर के लिए कुछ सबसे अच्छे पदार्थों में गिना जाता है।


दूध में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण इसे संपूर्ण आहार के रूप में भी देखा जाता है।

आप दूध के फायदे के बारे में तो जानते ही होंगे पर शायद आपको रात को दूध पीने के फायदे के बारे में ना पता हो।
तो चलिए आज हम आपको रात को दूध पीकर सोने के फायदे के बारे में बताएंगे।

दूध को रात को सोने से पहले कम से कम 3 घंटे पहले पी लेना चाहिए। जिससे इसके पाचन के लिए अपने शरीर को पर्याप्त समय मिल सके।


रात को सोने से पहले दूध पीने के फायदे 

1. मसल्स को बनाएं मजबूत

दोस्तों रात को सोने से पहले दूध पीने से यह आपकी मसल्स पर सकारात्मक असर दिखाता है और इसे मजबूत बनाता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है तो यह मसल्स को मजबूत बनाने और इसके विकास के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

2. हड्डियों को बनाएं मजबूत

दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों के विकास तथा मजबूती के लिए सबसे जरूरी तत्व होता है कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और उसमें फैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। 

इसका प्रतिदिन केवल 500 ग्राम सेवन करने से दिनभर के लिए आप की कैल्शियम की लगभग 70% जरूरत पूरी हो जाती है।


3. चेहरे की त्वचा को सुंदर बनाएं

त्वचा की देखभाल के लिए दूध कुछ सबसे अच्छी सामग्री में से एक है न जाने कितने सालों से इसका उपयोग सौंदर्य सामग्रियों के रूप में किया जाता है और कई ब्यूटी प्रोडक्ट में भी इसका उपयोग किया जाता है।

रोजाना रात को सोने से पहले दूध पीने से यह सूर्य की किरणों के कारण त्वचा पर होने वाली क्षति से बचाता है ।

4. अच्छी नींद के लिए उपयोगी

दोस्तों अगर आपको नींद ना आने की समस्या है या बहुत देर तक रात को नींद नहीं आती । तो आपको रात को दूध पीने से इसका बहुत अच्छा फायदा मिलता है।

रात को दूध पीने से यह आपके शरीर में कफ प्रवृत्ति को बढ़ा देता है। जो नींद लाने में उपयोगी होता है।

रात को दूध पीने से इसमें से शेरोटीन नामक हार्मोन निकलता है। जो आपका दिमाग शांत करता है। जिससे आपको नींद आने में समस्या नहीं होती है।


आपने रात में दूध पीने के फायदे के बारे में तो जाना पर इसे हर किसी चीज के साथ नहीं लिया जा सकता ।

दूध को कुछ पदार्थों के साथ लेना नुकसान कारक होता है।




दूध को भूलकर भी किन चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए

1. दूध पीने के बाद ना करें खट्टे फलों का सेवन

कई बार लोग दूध पीने के बाद तुरंत निंबू,संतरा या कोई और खट्टे फलों का सेवन कर लेते हैं पर यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसान कारक होता है।

दूध पीने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन करने से यह पेट में जाकर दूध को फाड़ देते हैं।

जिससे शरीर में कई विषैले पदार्थ उत्पन्न होते हैं। जो हमें कई बीमारियों के मुंह में धकेलते है।

आंवला एकमात्र ख्ट्टा फल है जिसे दूध के साथ लिया जा सकता है।

हमें दूध पीने के बाद कम से कम 3 घंटे आज ही खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।

2. दूध पीने के बाद ना करें मांस का सेवन

वैसे तो हमारी सलाह यही रहेगी कि आप कभी मांस का सेवन ना करें। वेजिटेरिन ही बने रहे। ऐसा करना आपके दिमाग के लिए काफी अच्छा रहेगा।

पर अगर आप मास कर सेवन करते हैं तो इसे कभी भी दूध के साथ इसका सेवन ना करे।

क्योंकि दूध और मांस दोनों ही पचने बहुत भारी होते हैं और इन दोनों का साथ में सेवन करने से इसको पचा पाना हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत कठिन होता है।


नियमित रूप से दूध और मास का साथ में सेवन करने से यह गैस, कब्ज,एसिडिटी जैसी कई बीमारियों को जन्म देता है। 

3. मछली के साथ ना करे सेवन

मछली खाने के बाद दूध पीने से आपको पेट से जुड़ी कई रोग होते हैं।

ऐसा करने से ही मुख्य रूप से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

तथा स्किन संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मछली खाने के बाद दूध का कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए।

रात को दूध पीने में कुछ सावधानियां

वैसे तो रात को दूध पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन इसमें कुछ सावधानिया बरतनी चाहिए । जिससे हमें इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके और नुकसान ना उठाना पड़े।

1. रात को अधिक गर्म दूध ना पिए

अगर आपको अपने स्वप्नदोष की बीमारी से पीड़ित है। तो आपको रात को गर्म दूध पीने से बचना चाहिए।

खासकर स्वप्नदोष की बीमारी से पीड़ित लोगों को रात में गर्म दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से स्वप्नदोष बढ़ सकता है।



2.  दूध में चीनी ना मिलाएं

दोस्तों कुछ लोग दूध को चीनी मिलाकर लेना पसंद करते हैं।वह ऐसा दूध में मिठास बढ़ाने के लिए करते हैं।

ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए कतई फायदेमंद नहीं होता है। दूध में चीनी मिलाने से डायबिटीज से संबंधित रोगों में बढ़ोतरी होती है।

चीनी को दूध में मिलाने से यह दूध की पौष्टिकता को कम करती है। यह दूध में मौजूद कैल्शियम को धीरे-धीरे नष्ट करती है।

अगर आपको दूध में मिठास मिलानी है तो आप दूध और मिश्री साथ में ले सकते हैं।


यह भी पढ़े











Previous
Next Post »

ConversionConversion EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng

Random Posts