Football

गर्मियों में आम खाने के फायदे। garmiyo me aam khane k fayde

दोस्तों आम को फलों का राजा कहा जाता है। खाने में स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें कई प्रकार के हमारे शरीर के लिए अच्छे गुण भी पाए जाते हैं।
गर्मियों में आम खाने के फायदे


इसमें बहुत प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आम में आयरन, पोटेशियम,मैग्नीशियम,कैल्शियम,विटामिन ए ,विटामिन सी जैसे कई मिनरल्स पाए जाते है।


भारत में कई प्रकार के आम पाए जाते हैं भारत में इसकी किस्में 10 से ऊपर है। भारत के आम पूरी दुनिया में अपने स्वाद के लिए जाने जाते हैं। आम का उत्पादन के मामले में भारत पूरी दुनिया में प्रथम स्थान पर है।

भारत में आम को सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि अपनी हेल्थ को सुधारने के लिए भी खाया जाता है।

वैसे तो आम के कई प्रकार हैं पर उनमें से सबसे लोकप्रिय आमो की वैरायटी के बारे में हम आज आपको बताएंगे।


आम की कुछ सबसे लोकप्रिय वैराइटीज

1. अल्फांजो आम
अल्फांजो आम


यह भारत में सबसे लोकप्रिय वैराइटी है। एवं मुख्य रूप से महाराष्ट्र में और गुजरात के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। यह स्वाद में मीठा होता है।

अल्फांसो आम का रंग मुख्य रूप से सुनहरा होता है और खाने में यह पौष्टिक होता है।

2.केसर आम
केसर आम



इसमें में से केसर की जैसी खुशबू आने की वजह से इसका नाम केसर पड़ा है। मुख्य रूप से गुजरात में पाया जाता है। यह स्वाद में बहुत मीठा होता है। अगर आप आम के रस के शौकीन है तो यह आम की वैरायटी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है।

3. दशहरी आम
दशहरी आम


यह आम की वैरायटी मुख्य रूप से उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है। उत्तर भारत में सबसे ज्यादा खाई जाती है। क्या खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसका स्वाद हल्का खट्टा मीठा होता है।

सामान्य भाषा में इसको चूसने वाला आम या देसी आम भी कहा जाता है।



गर्मियों में आम के फायदे

1. दिल खोल रखे स्वस्थ


आम में बहुत ज्यादा विटामिन सी और फाइबर होता है। जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखने में मदद करता है।
जो आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है।

मैंने मुझे पोटेशियम और मैग्नीशियम आपके ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है। इसलिए हमें बिल्कुल अनेक बीमारियों से बचाता है।

2. आंखों के लिए फायदेमंद

आम खाने से आपकी आंखों की दृष्टि में सुधार होता है क्योंकि आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है।इसे खाने से आंखों की रोशनी बनी रहती है

3. त्वचा को रखे सुंदर

आम में मौजूद विटामिन सी स्किन को हेल्दी रखने के साथ चेहरे की चमक को भी बनाए रखने में मदद करता है।

आने में मौजूद विटामिन ई एंटी एजिंग की तरह काम करता है। चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से आप को बचाता है। यह समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकता है।

4. आपकी रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाए

आम में मौजूद फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए,मैग्नीशियम,पोटेशियम दूसरे के तत्व होने की वजह से ही आपकी रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

5. लू लगने से बचाए

गर्मियों में लू लगने की समस्या आमतौर पर देखी जाती है। अगर आपको भी से बचना है तो आपको गर्मियों के दौरान आम का पना पीना चाहिए

आम का पन्ना पीने से आपको ज्यादा गर्मी भी नहीं लगेगी और लू लगने का खतरा भी कम हो जाएगा।

इसलिए गर्मी से बचने के लिए या लू लगने से बचने के लिए आपको गर्मियों में आम का पना जरूर पीना चाहिए।

6. पाचनतंत्र को रखे दुरस्त

आंखों में मौजूद विटामिन सी और फाइबर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए काफी उपयोगी होता है। विटामिन सी और फाइबर खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।

7. हड्डियों को रखे मजबूत

आम में मौजूद विटामिन ए और सी तथा इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होता है। तथा हड्डियों के विकास के बहुत आवश्यक होता है।


यह भी पढ़े




Previous
Next Post »

ConversionConversion EmoticonEmoticon

:)
:(
=(
^_^
:D
=D
=)D
|o|
@@,
;)
:-bd
:-d
:p
:ng

Random Posts