Football

देसी घी खाने के फायदे | Ghee khane k fayde



नमस्कार दोस्तों, आज हम देसी घी के फायदे के बारे में और उसकी उपयोगिता के बारे में बात करेंगे।

देसी घी खाने के फायदे


भारत में खानपान में देसी घी को विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

पर आजकल शुद्ध घी मिलना काफी मुश्किल हो गया है। बाजार में मिल रहै काफी सारे ब्रांड में मिलावट पाई गई है।

दोस्तों मिलावट वाला घी खाने से आपको घी से मिलने वाले फायदे तो नहीं मिलेंगे। लेकिन उल्टा यह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा।

इसलिए जितना हो सके आप घी को सीधे पशुपालक से ही खरीदें। क्योंकि ऐसा करने से मिलावट का खतरा काफी कम हो जाता है।

दोस्तों देसी घी प्राचीन समय से ही हमारे किचन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कोई सब्जी हो या पकवान उसमें थोड़ा सा देसी घी डालने से स्वाद में चार चांद लग जाते हैं


देसी घी को खाने में डालने से यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि खाने की पौष्टिकता भी बढ़ा देता है

देसी घी में विटामिन A,K,E,B जैसे कई विटामिन होते है। जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।

देसी घी नियमित खाने से हमें कई रोगों से निजात मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार देसी घी कई रोगों के लिए रामबाण का काम करता है।

देसी घी आपके पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए सहायक होता है।

कुछ विदेशी कंपनियों द्वारा अपना रिफाइंड तेल बेचने के लिए देशी घी के बारे में भ्रातियां फैलाई गई है।

उनमें से प्रचलित एक अफ़वा है कि देसी घी खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन यह बिल्कुल गलत है

क्योंकि देसी घी को खाने से वजन बढ़ता नहीं उल्टा यह वजन को संतुलित करने में काफी अच्छा माना जाता है।

घी खाने का सही समय
घी खाने का सही समय


आयुर्वेद के अनुसार देसी घी खाने का अपना एक सही समय भी होता है।

आयुर्वेद के अनुसार देसी घी खाने का सबसे अच्छा समय होता है खाना खाने से तुरंत पहले या खाना खाते समय।

हमारे पेट में जठराग्नि होती है । जो हमारे द्वारा खाए हुए खाने को पचाने का काम करती है।

यह जितनी शक्तिशाली होगी उतना ही हमारा खाया हुआ खाना अच्छे से पचेगा और खाने के पोषक तत्व हमारे शरीर को अच्छे से लगेंगे।

और यह जीतनी कमजोर होगी। उतना हमारे लिए नुकसानदायक होगा। पाचन अग्नि के कमजोर होने से हमें कब्ज गैस एसिडिटी जैसी कई बीमारियां होती है।

खाने से तुरंत पहले घी खाने से यह हमारी पाचन अग्नि को तेज करता है। क्योंकि घी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी पाचन अग्नि के लिए काफी अच्छे होते हैं।

देसी घी को भोजन करने से पहले या भोजन करते समय लेने से यह हमारी पाचन प्रक्रिया में आसानी पैदा करता है और खाया हुआ भोजन आसानी से पच जाता।

अगर आप घी को खाने के दौरान लेते हैं तो आप चाहे कितना भी भारी भोजन खाए। यह आसानी से पच जाएगा।

इसलिए देसी घी को भोजन करने के तुरंत पहले या भोजन करते समय इसका उपयोग करना सबसे उपयुक्त होता है।


देसी घी खाने की सही मात्रा
देसी घी खाने की सही मात्रा


दोस्तो,आप सब को यह तो पता चल गया कि कि खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है।

 पर आपके मन में भी यह सवाल होगा कि इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार हमें देसी घी का रोजाना 2 से 3 चमच ही सेवन करना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार हमें रोजाना कम से कम एक चम्मच तो देसी घी जरूर खाना चाहिए।

इससे न सिर्फ हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है बल्कि हमारे दिमाग को शक्तिशाली बनाने में भी उपयोगी होता है।


घी खाने का सही तरीका
घी खाने का सही तरीका



पहला तरीका

दोस्तों आयुर्वेद में देसी घी को अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग अलग तरीके से इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

बीमारियों के हिसाब से इसे खाने का तरीका भी अलग अलग होता है।

बीमारियों के ध्यान में रखकर देसी घी का सेवन करने से हमें उस बीमारी में अधिक से अधिक लाभ मिलता है।

अगर आपको नाभि से नीचे की कोई बीमारी है। तो आपको इसका प्रयोग भोजन करने से पहले करना चाहिए।

 जैसे कि मल मूत्र से जुड़ी कोई बीमारी या पाइल्स,भगंदर,घुटनों से जुड़ी कोई बीमारी, लेडीस की मासिक धर्म की समस्या या पुरुषों की शुक्राणुओं की समस्या जैसी कई बीमारियों में इसका उपयोग खाने से तुरंत पहले करना चाहिए।

ऐसा करने से आपको नाभि से नीचे की बीमारियों में अधिक लाभ होता है।

उपयोग; जब आप भोजन करने के लिए बैठे। तब सबसे पहले एक सेे दो चम्मच घी हल्के गर्म पानी के  साथ ले फिर भोजन करने के लिए बैठे। ध्यान रखे आपको पानी एक से दो घूट ही पीना है 


दूसरा तरीका

अगर आपको नाभि के आसपास की बीमारियां है तो आपको इसका प्रयोग भोजन करते समय करना चाहिए।

नाभि के आसपास की बीमारियां जैसे कि कब्ज,गैस,भोजन करने के तुरंत बाद लैट्रिन जाना,किडनी के रोग,लिवर के रोग जैसे कई रोगो में देसी घी प्रयोग भोजन करते समय करना ज्यादा फायदेमंद होता है

उपयोग: मान लीजिए अगर आप दो रोटी खाते हैं तो इसका उपयोग आपको एक रोटी खाने के बाद करना है। यानी इसका उपयोग आपको भोजन के बीच में करना है।

यह भी पढ़े


तीसरा तरीका

आयुर्वेद के अनुसार ऐसी बीमारियों में की जो पूरे शरीर में होती हो उन बीमारियों में देसी घी खाने के बाद खाना अधिक लाभप्रद होता है।

जैसे कि खून संबंधी बीमारियां, रदय के रोग ऐसी बीमारियों में खाना खाने के बाद देसी घी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

उपयोग: पूजन करने के तुरंत बाद दो चम्मच देसी घी खाए उसके बाद 2 से 4 घूंट गुनगुना पानी पिए।

चोथा तरीका

आयुर्वेद के अनुसार अगर आपको सांसो से जुड़ी बीमारियां है तो देसी घी को खाने के साथ ग्रहण करना अधिक लाभप्रद होता है।

जैसे कि दमा, अस्थमा, सूखी खांसी जैसी समस्याओं में देसी भोजन के साथ उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

उपयोग: भोजन के साथ यानी जब आप किसी भी प्रकार का भोजन  बनाते हैं तब उस भोजन को बनाते समय ही उसमें घी का प्रयोग करें या जब भोजन कर रहे हो तब उस भोजन में मिला कर ।


देसी घी खाने के फायदे

देसी घी खाने के फायदे

1. वीर्य को बनाए गाढ़ा

देसी घी को नियमित रूप से खाने से आप के वीर्य से जुड़ी कई समस्याओं का निदान करता है।

अगर किसी के वीर्य में शुक्राणुओं की कमी हो तो बच्चा पैदा करने में मुश्किल ही आ सकती है।

ऐसे लोगों को नियमित रूप से घी खाना चाहिए।नियमित रूप से घी खाने से पुरुषों के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है।

2. रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाए

गाय के शुद्ध देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। 

जो प्रतिकारक शक्ति बढ़ाने में उपयोगी होते हैं

3. हड्डियों को बनाएं मजबूत

देसी घी में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है। और कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे जरूरी तत्व होता है।

 कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए जरूरी होता है। 

और देसी घी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होने की वजह से हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4. माइग्रेन में उपयोगी

प्रतिदिन दो से तीन चम्मच गाय के शुद्ध देसी घी का सेवन करना तथा रात को सोने से पहले घी को हल्का गर्म करके इसकी दो से तीन बुदे नाक में डालने से माइग्रेन में राहत मिलती है।


5. ह्रदय के लिए उपयोगी

घी में विटामिन k की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।

6. आंखों की रोशनी बढ़ाए

गाय के घी में तथा भैंस के घी में भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

नियमित रूप से हर रोज रात को सोने से पहले घी को हल्का गर्म करके इसकी दो से तीन बूदे दोनों नाक में डालने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

तथा ऐसा करने से अगर आपको चश्मा लगा है तो चश्मे का नंबर भी धीरे धीरे कम होता है।

7. वजन कम करने में उपयोगी

अगर आप नियमित रूप से भोजन करते समय घी का सेवन करते हैं। तो यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

तथा खाना पचाने में आसानी रहती है। अच्छी तरह खाना पचने की वजह से शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी नहीं बनती। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।


8. घुटने संबंधित रोग में उपयोगी

देसी घी घुटने संबंधित रोग जैसे कि घुटनों में दर्द होना या गठिया होना जैसे कई रोगों में लाभकारी होता है।

गाय के घी को हल्का गर्म करने के बाद इसको हल्के हाथों से घुटने पर मालिश करने से घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

इसे कम से कम 1 महीने के लिए नियमित रूप से घुटने पर लगाए। तो यह अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम देगा।

9. ताकत बढ़ाए

प्रतिदिन शुद्ध देसी गाय के घी का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है।

तथा इसका नियमित सेवन करने से आपकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है।

10. कब्ज की समस्या को करें दूर

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो देसी घी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो सकता है।

देसी घी को प्रतिदिन दो से तीन चम्मच भोजन करते समय खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

तथा नियमित ऐसा करने से अपचन की समस्या भी नहीं होती।

11. ज्वर के बाद शक्ति लौटाने में उपयोगी

आजकल ज्वर होना एक सामान्य बात हो गई है।ज्वर के सर में चक्कर आना उल्टी होना जैसे लक्षण होते हैं।

वेसे तो ज्वर कुछ ही दिनों में चला जाता है। ज्वर के जाने के बाद शरीर मे अशक्ती आ जाती है। पर इसे घी के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

पर ध्यान रहे घी को ज्वर के समय उपयोग बिल्कल नहीं करना चाहिए। अन्यथा यह ज्वर बढ़ा सकता है।

इसलिए गाय के घी का प्रयोग ज्वर के पूरी तरह जाने के बाद ही करें।


देसी घी सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है। और यह आपके बालों के लिए भी एक औषधि की तरह काम करता है।


पर यह ध्यान रखें कि यह घी भारतीय देसी गाय का ही हो । जर्सी गाय या किसी और विदेशी गाय का ना हो।

क्योंकि जर्सी या विदेशी गायों का घी हमारे लिए इतना फायदेमंद नहीं होता है।

देसी घी के बालों से संबंधित फायदे

1. बालों में से डैंड्रफ को करे दूर

देसी घी को हल्का गर्म करके बालों में मसाज करना बालों की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

देसी घी से नियमित रूप से कुछ दिन बालों में मसाज करने से बालों में डैंड्रफ की समस्या नहीं रहती।


2. बालों की ग्रोथ को बढ़ाएं

प्रतिदिन गाय के घी को बालों में मसाज करने से यह बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

गाय के घी से की गई मसाज कई मामलों में तेल से कई गुना बेहतर होती है।

3. बालों में चमक लाए

नियमित रूप से देसी घी को बालों में लगाने से यह बालों की जड़ों में पोषण देने का काम करता है।

जिससे बालों की चमक एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाती है।

4. बालों को कंडीशन करें

घी को 20 मिनट बालों में लगाने से यह बालों की कंडीशनिंग करता है और बालों को चमकदार बनाता है।

और पढ़े



देसी घी के त्वचा संबंधी फायदे

दोस्तों देसी घी हमारी सेहत और बालों की तरह ही हमारी त्वचा के लिए भी काफी उपयोगी होता है और यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है।


1. फटे होंठ की समस्या से दिलाए निजाद

दोस्तों सर्दी की सीजन में अक्सर हमारे होंठ फट जाते हैं। सर्दियों में ऐसा होना एक आम बात है।

अगर आप भी फटे होंठ की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो देसी घी आपके लिए काफी उपयोगी होगा।

इसके लिए थोड़े से घी को रात को सोने से पहले आप अपने होठों पर थोड़ा सा लगा ले और 1 से 2 मिनट इसकी अच्छे से मसाज करें।

ऐसा करने से 1 से 2 दिनों में ही फटे होठों की समस्या हल हो जाएगी।

2. फटी एड़ियों में उपयोगी

देसी घी फटे होठों की तरह फटी एड़ियों में भी काफी फायदेमद होता है।

रात को सोने से पहले घी को 2 से 3 दिनों तक इसे फटी एड़ियों पर लगाने से फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाती है।

आप यह नुस्खा दिन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. चेहरे की त्वचा को बनाएं चमकदार

दोस्तों देसी घी को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा में एक अलग ही निखार आता है।

देसी घी को चेहरे पर लगाने से पहले समान मात्रा में थोड़ा सा पानी ले और देसी घी उसमें मिलाएं ।

फिर इन दोनों के चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिख म लगेगा।

नोट: अगर आपको पिंपल्स या मुंहासे की समस्या है तो चेहरे पर देसी घी का प्रयोग बिल्कुल ना करें। क्योंकि ऐसा करने से यह पिंपल्स की समस्या को गंभीर रूप से बढ़ा देगा

4. रूखी त्वचा में उपयोगी

रूखी त्वचा को नरम और चमकदार बनाने के लिए देसी घी का उपयोग अच्छा होता है।

इसके उपयोग के लिए जहां आपकी त्वचा रूखी है। उस जगह पर हल्के गर्म देसी घी की मालिश करें।

कम से कम 5 मिनट तक इसकी मैसेज करें। फिर 1 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ । फिर स्नान कर ले।

नुस्खे को नियमित कुछ दिनों तक प्रयोग में लाने से आपकी रूखी त्वचा की समस्या में काफी फायदा होगा।

5. डार्क सर्कल को हटाए

दोस्तों देसी घी आपको डार्क सर्कल की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।

ऐसा करने के लिए देसी घी क्यों आंखों के नीचे लगाए और इसे 1 से 2 मिनट मसाज करें।

फिर सुबह उठकर इसे ठंडे पानी से धो ले।ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको डार्क सर्कल्स की समस्या में काफी लाभ होगा।

यह भी पढ़े


देसी घी को कब नहीं खाना चाहिए

  •  दोस्तों को शहद के साथ खाना घातक हो सकता है क्योंकि इसे शहद के साथ खाने से यह जहर का काम करता है। इसलिए घी को कभी शहद के साथ नहीं खाना चाहिए।
  • वैसे तो देसी प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • लेकिन प्रेगनेंसी के शुरुआत के समय इसे खाना नुकसानकारक होता है। इसलिए देसी घी को प्रेगनेंसी की शुरुआत के समय खाने से बचना चाहिए
  • अगर आपको सर्दी या कफ की समस्या है तो उस समय आप क देसी घी खाने से बचना चाहिए
  •  क्योंकि सर्दी या कफ के समय देसी घी खाने से यह समस्या बहुत बढ़ सकती है।

दोस्तों हमने आज आपको को देसी घी के इतने सारे फायदे बताएं। पर अगर किसी चीज के फायदे होते हैं तो किस चीज के नुकसान भी होते हैं।

देसी घी को भी अगर अधिक मात्रा में खाया जाए तो यह नुकसान कर सकता है। 

1. अधिक मात्रा में खाने से अपचन कि समस्या

देसी घी को अगर नियमित रूप से जरूरत से अधिक मात्रा में खाया जाए तो यह पेट में अपचन की समस्या पैदा कर सकता है।

2. लूज मोशन की समस्या

अधिक घी खाने से आपको लूज मोशन की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए तभी यह औषधि की तरह काम करेगा।

3. ज्वर की समस्या को बढ़ावा दे देसी घी

दोस्तों अगर आपको ज्वर की समस्या है तो उस समय देसी घी खाने से परहेज करना चाहिए।

क्योंकि ज्वर के समय देसी घी खाने से यह ज्वर की समस्या को काफी हद तक बढ़ा देता है।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कमैंट्स में अपने सुझाव देना ना भूलें।



Previous
Next Post »

Random Posts