Football

एनीमिया के प्रकार,कारण,लक्षण और उपाय । खून की कमी के उपाय।

आज हम की आयरन कि कमी के कारण होने वाले एनीमिया के बारे में जानेंगे।

एनीमिया क्या होता है ? एनीमिया होने के कारण क्या होते हैं??


  एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में आयरन की कमी होने के कारण लाल रक्त कोशिकाए कम हो जाती है।

  शरीर में आयरन यानी लोहा लाल रक्त कोशिका बनाने में सहायक होता है। आयरन यानी लोहे की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाएं सही मात्रा में नहीं बन पाती।


 लाल रक्त कोशिकाओं शरीर में ऑक्सीजन को अपने में स्टोर करके एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करती है।
लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण वह इतनी ऑक्सीजन नहीं ले जा पाती। जितनी शरीर के दूसरे अंगों को जरूरत होती है।

 ऐसी स्थिति को एनीमिया कहते हैं। एनीमिया के कई प्रकार होते हैं। हर एक का होने का कारण अलग-अलग होता है।

आईरन की कमी के कारण होने वाला एनीमिया एनीमिया का सबसे आम प्रकार है। यह भारत में 60% लोगों में पाया जाता है। आमतौर पर महिलाओं में यह ज्यादातर पाया जाता है।


यह भी पढ़े



 आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया के लक्षण

  • ज्यादा थकान लगना
  • सांस लेने में कठिनाई
  • असामान्य रूप से चिकनी जीभ
  • बाल झड़ना
  • निगलने में कठिनाई
  • सर दर्द होना
  • दिल की असामान्य धड़कन


     एनीमिया से बचने के उपाय और इलाज का तरीका

   मुख्य रूप से एनीमिया खून की कमी के कारण होता है। इसलिए हमें अपनी भोजन में ऐसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए । जो हमें एनीमिया से लड़ने में मदद करें।


  हमें हमारे भोजन में ऐसे पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए ।जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो। जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, टमाटर और विशेष रूप से गुड और काला चना।

  शरीर में कैल्शियम की अधिक मात्रा होने से आयरन को पचने में परेशानी होती है।इसलिए हमें कैल्शियम की सीमित मात्रा में लेनी चाहिए या अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

रोज सुबह गुड़ और काला चना साथ में खाने से एनीमिया धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।इसलिए हमें बुड़बक और काले चने को विशेष रूप से अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।

  कम शब्दों में कहें तो एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। और हमारे शरीर में आयरन की कमी ना हो इसका ध्यान रखना चाहिए और इसलिए हमें अपने भोजन में आयरन की अधिक मात्रा वाले पदार्थो को शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़े


 


  अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो  अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट में अपना सुझाव देना ना भूलें।


  और पढ़े







Previous
Next Post »

Random Posts