Football

मोटापा कम करने के उपाय। जानिए मोटापा क्यो ओर कैसे बढ़ता है और मोटापे को केसे रोका जा सकता है ।

मोटापा कम कैसे करें अगर आपका यह जानना है तो आप से ही जगह पर आए हैं । हम सब लोग खाने के बड़े शौकीन होते हैं। पर भोजन अधिक मात्रा में किया जाए तो वह मोटापे का कारण बन सकता है।
मोटापा कम करने के उपाय


 भोजन अधिक मात्रा में करने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है जिससे मोटापा बढ़ने लगता है या कहे आपका वजन बढ़ने लगता है।

 आपको भोजन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए। हमें कभी जरूरत से ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मोटापे खतरा बहुत हद तक कम किया जा सकता है।


 आम तौर पर मोटापा हमें एक सामान्य बीमारी लगती है पर दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में है दुनिया में लगभग एक तिहाई लोग मोटापे से ग्रसित है।

 यह बीमारी बच्चो और बड़ों में भी तेजी से फैलती जा रही है। परंतु ज्यादातर यह 18 से 60 साल की उम्र में होती है।


क्योंकी 18 से 60साल की उम्र के बीच मोटापा बढ़ने का खतरा सबसे अधिक होता है।

 पर आप यह जानते हैं कि आखिर मोटापा बढ़ता क्यों है। क्यों हमारी जीवनशैली के कारण बढ़ता है। क्या इसे और भी बीमारियां होती है तो चलिए हम आपको मोटापा बढ़ने के कुछ मुख्य कारण बताते हैं।



मोटापा बढ़ने के कुछ कारण



1. शारीरिक निष्क्रियता

 आज के इंटरनेट के जमाने में लोग बैठकर ही काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। हम किसी भी प्रकार की शारीरिक कसरत नहीं करना चाहते हैं। जिससे वजन धीरे-धीरे बढ़ जाता है और वह अक्सर मोटापे के शिकार हो जाते हैं।

2. कम पानी पीना

 क्या आप यह जानते हैं कि कम पानी पीने से भी मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है।

 पानी शरीर में से जहरीले तत्वों को मूत्र मार्ग या मल मार्ग से बाहर निकलने का काम करता है। पानी शरीर में नमी बनाए रखता है। 

 नियमित रूप से ज्यादा पानी पीने से शरीर में जो जहरीले तत्व होते है यह उनको बाहर निकालने में सहायक होता है


सुबह उठते ही गर्म पानी पीने से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है

3. जंग फूड का सेवन

 आज की बदलती जीवन शैली में लोग घर का खाना छोड़कर अधिक मात्रा में बाहर का जंक फूड का सेवन करते हैं।

 जंक फूड में कैलोरी अधिक मात्रा में होने के कारण शरीर इसे ठीक से पचा नहीं पाता। जिससे हमारे शरीर में चर्बी इकठा होने लगती हैं और मोटापा बढ़ने लगता है इसलिए हमें हमेशा जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए।

4. व्यायाम ना करना

  व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खराब समय प्रबंधन और आलस के कारण लोग अक्सर व्यायाम नहीं करते।

 व्यायाम ना करने से हमारे शरीर की एनर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है।



मोटापा कम करने घरेलू नुस्खे और उपाय

1. अधिक मात्रा में करें पानी का सेवन

मोटापा कम करने के लिए सुबह उठते ही हमें कम से कम 3 से 4 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्म पानी पेट की चर्बी को घटाने में मदद करता है। दिन भर में भी हमें गर्म पानी का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।


 सुबह उठते ही गर्म पानी पीने से शरीर की सफाई अच्छे से हो जाती है। जिसे आप का पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

2. शारीरिक रूप से रहें एक्टिव

शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से शरीर में एनर्जी की ज्यादा खपत होती है । मोटापा कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा शारीरिक कसरत करनी चाहिए।

 कसरत करने से हमारे स्नायु को मजबूती मिलती है। इनमें शक्ति बढ़ती है।


3. ज्यादा तनाव ना लेना

 ज्यादा तनाव लेना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता हैं ज्यादा तनाव लेने से न सिर्फ हमारा मोटापा बढ़ता है बल्कि और कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है

4. अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान दे

 मोटापा कम करने के लिए हमें विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। तली हुई, अधिक मिर्च मसालेदार, ज्यादा फैट वाली चीजों का सेवन हमने अधिक नहीं करना चाहिए।

5. चीनी का सेवन कम करना

 मोटापा कम करने के लिए हमें चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए। चीनी सिर्फ हमारा मोटापा ही नहीं बढ़ाती बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसे कई रोगों का कारण भी बनती है।

6. ज्यादा से ज्यादा स्विमिंग करें

दोस्तों स्विमिंग करने से हमारे शरीर के ज्यादातर अंगो की कसरत होती है जिससे हमें मोटापा कम करने में सहायता मिलती है


7. जरूरत से ज्यादा खाने से बचें/ओवर ईटिंग से बचें

मोटापे से बचने के लिए हमें हमारी जरूरत जितना ही भोजन करना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पेट भर जाने के बाद भी खाते रहते हैं। इसे औवर ईटिंग कहते हैं। हमें हमेशा औवर ईटिंग से बचना चाहिए।

औवर ईटिंग से बचने के लिए खाना हमेशा धीरे-धीरे खाएं। 

इस प्रकार कुछ सावधानियां रखकर हम मोटापा कम कर सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए मुख्य रूप से मै भोजन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए और शारीरिक कसरत ज्यादा मात्रा में करनी चाहिए।

दोस्तों आपको हमारा यह ठीक है पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट में अपने सुझाव देना ना भुले।



    

Previous
Next Post »

Random Posts