Football

रात में जल्दी नींद लाने के तरीके । रात को नींद ना आने के कारण और उपाय।

दोस्तों आज हम आपको रात को जल्दी नींद लाने के तरीको  के बारे में बताएंगे

नींद हमारे शरीर के लिए कितनी जरूरी है यह शायद आपको बताने की जरूरत नहीं है।प्राचीन भारत में नींद को स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी माना जाता था और इसे सबसे ऊपर रखा जाता था।
रात में नींद जल्दी लाने के तरीके


नींद हमारे शरीर को रिफ्रेश करने का काम करती है और अगले दिन के लिए एनर्जी देने का काम करती है। बिना नींद के या अधूरी नींद के कारण पूरा दिन हमारा शरीर थका थका सा रहता है।

हर साल सड़क पर लाखो दुर्घटनाएं इसी नींद की कमी के कारण होती है और ईसके कारण कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है।

कुछ लोग रात को सोने की कोशिश तो करते हैं लेकिन नींद के इंतजार में ही पूरी रात काट देते हैं। वेसे तो नींद ना आने के  कई करण हो सकते हैं लेकिन उनमें से जो कॉमन कारण हैं उनके बारे में हम आज आपको बताते हैं।

और पढ़े
रात को नींद ना आने के कारण


1. देर से खाना खाना
रात को नींद ना आने के कारण


कुछ लोगों की रात को सोने से तुरंत पहले खाने की आदत होती है ऐसा करने से नींद आने में बाधा उत्पन्न होती है। क्योंकि खाने के तुरंत बाद सोने से शरीर में खाने को पचाने की प्रक्रिया चालू रहती है जिससे हमें अच्छी नींद नहीं आती।


हमारे पाचनतंत्र को खाए हुए खाने को पचाने में लगभग 3 घंटे लगते हैं। इसलिए हमें सोने से लगभग 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए।

2. सोने से पहले ब्लू लाइट के संपर्क में रहना

आजकल लोग सोने से पहले सोशल मीडिया या या टीवी देख कर सोएं पसंद करते हैं। ऐसा करना नींद में बाधा उत्पन्न करता है क्योंकि मोबाइल में या टीवी में से एक प्रकार की ब्लू लाइट निकलती है

जो आंखों के माध्यम से दिमाग तक पहुंचती है। जो दिमाग को अशांत करती है । जिससे दिमाग को नींद लाने के लिए जरूरी केमिकल मेलाटोनिन को रिलीज करने में परेशानी होती है।

इसलिए अच्छी नींद के लिए हमें सोने से पहले कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल टीवी जैसे साधनों का उपयोग बंद कर देना चाहिए।

3. दर्द या कोई बीमारी

किसी जगह पर दर्द होना या कोई बीमारी से पीड़ित होना भी नींद ना आने का कारण हो सकता है।

कई बार हम छोटे मोटे दर्द और बीमारियों पर ध्यान नहीं देते। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि यही छोटा दर्द या बीमारी अच्छी नींद ना आने के लिए कारण बन सकती है।

4. सोते समय किसी चीज का डर है या गुस्सा होना

जब तक हमारा दिमाग पूरी तरह शांत नहीं होता। तब तक हमें अच्छी और गहरी नींद नहीं आती। जब सोते समय हमें किसी चीज का डर या गुस्सा होता है तब हमारा दिमाग अशांत होता है।

और जब हम किसी चीज से गुस्सा होते हैं तब हमारा दिमाग उसी चीज के बारे में सोचता है ।यह भी नींद ना आने का कारण होता है। इसलिए हमें सोने के लिए बिस्तर पर जाने से पहले अपने दिमाग को सर्वप्रथम शांत कर लेना चाहिए।


जल्दी नींद लाने के तरीके

1. ध्यान लगाना या मेडिटेशन

ध्यान लगाना


अगर आपको भी समय से नींद नहीं आती या अनिद्रा की बीमारी है तो आप को सोने से पहले कुछ समय के लिए ध्यान जरूर करना चाहिए। यह आपको अनिद्रा की बीमारी से बचाने में भी मदद करता है।

दोस्तों सोने से पहले 10 मिनट ध्यान करने से हमारा पूरा शरीर और दिमाग शांत हो जाता है और पूरे दिन की थकान भी कम हो जाती है। जिससे हमें जल्दी नींद आती है और गहरी नींद आती है।

2. सोने से पहले हल्के गरम पानी से स्नान करे

सोने के आधे घंटे पहले नहाना अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।सोने से पहले स्नान करने से शरीर में हुई थकान कम हो जाती है और माशपेशियो को आराम मिलता है।

3. रात को सोने से पहले चाय या कॉफी का ना करे सेवन

दोस्तों रात को सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन करने से भी नींद में बाधा उत्पन्न होती है क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन नामक पदार्थ होता है जो हमारे दिमाग को उत्तेजित करता है।

 वैसे तो चाय या कॉफी का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है लेकिन आपको अगर इसका सेवन करना ही है तो इसका का सेवन सोने से कम से कम 4 या 5 घंटे पहले कर लेना चाहिए। उसके बाद नहीं करना चाहिए।

4. सोने के समय को पहले से तय करें

दोस्तों आपको सोने के समय को पहले से ही तय कर लेना चाहिए और रोज एक ही समय पर अपने बीस्तर पर सोने के लिए जाना चाहिए।

रोज अलग-अलग समय पर बिस्तर पर सोने जाने से दिमाग को सोने की तैयारी करने में कठिनाई होती है। लेकिन अगर आप रोज एक ही समय पर सोते हैं तो उस समय से पहले ही दिमाग सोने की तैयारी कर लेता है और शरीर में मेलाटोनिन पदार्थ धीरे-धीरे छोड़ने लगता है जिससे अच्छी और गहरी नींद आती है।

सोने का सबसे अच्छा समय रात को 10 बजे से 2 बजे तक का माना जाता है। इस समय सोने से सबसे गहरी नींद आती है। इसलिए हमें हर रोज 10:00 बजे तक सब काम निपटा के सो जाना चाहिए।

5. धीमा संगीत सुनें
जल्दी नींद लाने के तरीके


दोस्तो संगीत में अद्भुत शक्ति होती है। यह हमारे शरीर और मन को सुकून देता है। सोने से पहले कुछ समय तक धीमा संगीत सुनने से यह हमारे शरीर और मन को शांत करता है।

6. अंधेरे कमरे में सोए

दोस्तो, आप को सोने के लिए जितना हो सके उतने अंधेरे वाले कमरे का उपयोग करना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार सोने के लिए अंधेरे वाले कमरे का प्रयोग करने से दिमाग मेलाटोनिन की अधिक मात्रा छोड़ता है। जिससे यह जल्दी और गहरी नींद लाने में सहायक होता है।

और पढ़े

Previous
Next Post »

Random Posts