Football

चने खाने का सही समय और सही तरीका। चने खाने के फायदे और नुकसान।चने खाने के नियम।


दोस्तों चने खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।पर इसे अंधाधुन नहीं खाना चाहिए। चने खाने के भी कई नियम होते हैं जो हमें ध्यान में रखकर चने को खाना चाहिए। वरना चना खाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं।
चने खाने का सही समय और सही तरीका



चने में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं।
चने में कैलोरी काफी अच्छी मात्रा में होती है। जो हमें पूरा दिन एनर्जी देने में मदद करती है
  • चने में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है, जो हमारी मसल्स को मजबूत करता है
  • चने में पाया जाने वाला फाइबर आपके वजन को संतुलित रखता है और आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है
  • चने में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है आपको बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

चने खाने का सही समय


 चने आप सुबह और दोपहर दोनों समय खा सकते हैं पर इसे खाने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है

चना क्योंकि पचने में थोड़ा भारी होता है और क्योंकि सुबह हमारा पेट खाली होता है तो इसे पचाने में भी आसानी रहती है।

इसलिए हमें भीगे हुए चने सुबह खाली पेट खाने चाहिए जिससे हमें इसकी अधिक से अधिक लाभ मिल सके।


भीगे हुए चने खाने का सही तरीका

दोस्तों आप सब चने फुलाते हैं तो ऐसे ही किसी और बर्तन की जगह मिट्टी के बर्तन में फुलाए। क्योंकि ऐसा करने से चने में मौजूद पोषक तत्व भी बढ़ जाएंगे और इसका स्वाद भी बेहतर हो जाएगा।

चने को भिगोने के बाद अगले दिन इसको अच्छी तरह चबा चबा कर खाए।

अगर आप चाहे तो इसका पानी भी पी सकते हैं यह भी आपके शरीर के लिए अच्छा होता है।

आप चाहे तो इसके साथ किशमिश भी भिगो सकते है। ऐसा करने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

तो सवाल यह आता है कि हमें 1 दिन में कितने चने खाने चाहिए।

जवाब यह है कि आप को 1 दिन में आपकी मुट्ठी में जितने चने आए उतने खाने चाहिए। एक मुट्ठी चने खाने के बाद आपको अगर गैस की या पेट की कोई समस्या आए। तो चने की मात्रा को थोड़ा कम कर देना चाहिए।

चने खाने के नियम

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के बाद हमें कभी अचार का सेवन नहीं करना चाहिए

क्योंकि अचार बनाने के लिए उसमें सिरका मिलाया जाता है और इसे चने खाने के बाद खाने से यह पेट में विष पैदा करता है।

चने खाने के बाद आपको करेला भी कभी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि चने में ऑक्साइड पाया जाता है और करेले में भी ऑक्साइड पाया जाता है।

दोनों में अंतर यह है कि चने में ऑक्साइड का लेवल कम होता है और करेले में ऑक्साइड का लेवल ज्यादा होता है। दोनों एक साथ या एक के बाद एक खाने से यह ऑक्साइड शरीर में जाकर मिक्स होता है। और आपके शरीर के लिए काफी प्रॉब्लम खड़ी करता है।

चने के बाद करेला खाने से आपको स्किन रिलेटेड काफी गंभीर बीमारियां जैसे एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।

.


चने खाने के फायदे
चने खाने के फायदे


1. शरीर में ताकत बढ़ाए

अगर आपकी शरीर में ताकत की कमी है या आप बहुत दुबले-पतले हैं तो चना आपकी इसमें काफी सहायता कर सकता है 

चने में कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है जो हमारी शारीरिक ताकत को बढ़ाने में मदद करती है और आपका दुबला पन भी दूर करती है।

2. हार्ट को रखे स्वस्थ

चना कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है जिससे आपको हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है

3. पाचन तंत्र को बनाएं मजबूत

चने में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है


4. खून की कमी को करें दूर

अगर आपको एनीमिया की बीमारी है या आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको चना जरूर खाना चाहिए। 

चने में मौजूद आईरन खून की कमी को दूर करने में मदद करता है तथा खून को साफ रखने में मदद करता है।

5. यूरिन संबंधी समस्या को कर दो

भीगे हुए चने को गुड़ के साथ खाने से आपको आपकी यूरिन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चना और गुड़ खाने से शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है

6. वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी

चने खाने से आपका बॉडी मास बढ़ता है।

चने खाने से आपकी बॉडी मसल्स मजबूत बनती है। चने में अच्छी मात्रा में कैलोरी तथा प्रोटीन होता है जो आपका वजन बढ़ाने में मदद करता है। 


7.रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ाए

चना खाने से रोग प्रतिकारक क्षमता में इजाफा होता है इससे आपको छोटी-मोटी समस्याएं जैसे सर्दी जुकाम जैसी समस्या कम होती है।

ज्यादा मात्रा में चने खाने के नुकसान

1. मंद पाचन तंत्र वालों के लिए नुकसानदायक

चना पचने में भारी होता है इसे पचाने के लिए काफी एनर्जी लगती है तथा आप का पाचन तंत्र का मजबूत होना जरूरी है।

पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से चना ठीक से पच नहीं पाता जिससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

मंद पाचन तंत्र वाले लोगों को सबसे पहले इसकी कम से कम मात्रा को खाना चाहिए और धीरे-धीरे इसको बढ़ाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक होगा।


2. ज्यादा मात्रा खाने से कब्ज की समस्या

चने में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसको ज्यादा मात्रा में खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।


Previous
Next Post »

Random Posts